boltBREAKING NEWS

मन्त्री जाट नें 22 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मन्त्री जाट नें 22 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मंगरोप (मुकेश खटीक) राजस्व मंत्री रामलाल जाट के मंगरोप दौरे के दौरान खटीक मोहल्ले में जेसीबी द्वारा फूल बरसा कर संत दुर्बलनाथ बोर्ड गठन पर खटीक समाज द्वारा आभार व्यक्त करते हुए स्वागत सत्कार किया गया। माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मण्डल के कैलाश काबरा, महेश सोमाणी, निर्मल सोमाणी आदि नें बस स्टैण्ड पर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कीर समाज अध्यक्ष गोपाल लाल किर के नेतृत्व में समाजजनों ने राजस्व मंत्री का साफा पहनकर और ढोल नगाड़े के साथ स्वागत सत्कार किया एवं मुस्लिम समुदाय सहित अन्य समाजों द्वारा विभिन्न मोहल्लों में स्वागत किया गया। गांव के बालिका खेल मैदान में शुक्रवार कों राजस्व मन्त्री रामलाल जाट नें मंगरोप में 22 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद मंच पर जाते समय कुछ ग्रामीण महिलाओं नें महात्मा गांधी नरेगा में नाम नही लगाने कों लेकर शिकायत की मन्त्री जाट नें इसपर विकास अधिकारी कों बुलाकर फटकार लगाते हुए महिलाओं की समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने का आदेश दिया। कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान जाट नें करीब 1 घण्टे के उद्बोधन में महिलाओं कों विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी। जिला परिषद सदस्य जसवंत पुरावत नें अपने क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मन्त्री जाट का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से पुन: वर्तमान सरकार कों चुनने की अपील की। उप प्रधान श्यामलाल गुर्जर नें वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए अबकी बार फिर से वर्तमान सरकार को मौका देने की अपील की।इस दौरान मंगरोप सरपंच प्रतिनिधी भगवान गुर्जर,सरपंच प्रतिनिधी प्यारेलाल शर्मा, सरपंच जगदीश चंद्र जाट पिपली, राजेंद्र कुमार कंजर पातलियास, लोकेंद्र सिंह दांथल, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, भेरूलाल सोमानी, समाजसेवी अनिल सोलंकी, यूथ कांग्रेस महासचिव रोहित वैष्णव आदि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।